Crime
Trending

ईद के बाद सहारनपुर में घंटाघर पर फहराया फिलिस्तीन का झंडा, 60 पर केस, 5 गिरफ्तार

सुरक्षा सख्त, पुलिस ने कहा— सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं  

Report:  desk

 

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।  सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद घंटाघर पर फिलिस्तीन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उजैफ खान, मोहम्मद फलख, अब्दुल करीम, मोहम्मद उजैफ और अब्दुल रहीम शामिल हैं।

शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश— पुलिस

पुलिस के मुताबिक, इस तरह के कृत्य से शहर की शांति भंग हो सकती थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इस तरह की गैरकानूनी हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, बाकी आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। शहर में सुरक्षा को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button