रणविजय सिंह ने संभाला एसडीएम सैदपुर का कार्यभार, पहले दिन ही सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर
~ सैदपुर में नए एसडीएम रणविजय सिंह ने संभाला कार्यभार
~ जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा
~ ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनसेवा को मिलेगी प्राथमिकता: रणविजय सिंह
सैदपुर (गाजीपुर)। तहसील सैदपुर में प्रशासनिक बदलाव के तहत शुक्रवार को नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रणविजय सिंह ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व एसडीएम रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के स्थान पर पदभार संभाला, जो अवकाश पर चले गए हैं।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही रणविजय सिंह ने सक्रियता का परिचय देते हुए तहसील परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुछ मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित निस्तारण भी कराया।
एसडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील में कार्यरत सभी विभागों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे। जनता को समय से न्याय और सेवाएं मिलें, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ संवाद को मजबूत बनाकर प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।