वाराणसी के सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वार का लोकार्पण, विजय दिवस के रूप में मनाया गया
स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया स्मृति द्वार का उद्घाटन

वीरेंद्र पटेल, वाराणसी
वाराणसी: प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी के सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वारका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में पदयात्रा का आयोजन भी किया गया और इसे विजय दिवस के रूप में मनाया गया।
महाराजा सुहेलदेव के अद्वितीय योगदान को किया गया याद
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि इतिहास में सालार गाजी को परास्त करने वाले महाराजा सुहेलदेव को भुला दिया गया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है। इसी कारण आज सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वारका का लोकार्पण किया गया।
विजय यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मंत्री ने बताया कि आज के पवित्र दिन पर एक संक्षिप्त मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साथ ही विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें महाराजा सुहेलदेव के किए गए कार्यों को नमन करते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
स्थानीय जनता में उत्साह, सांस्कृतिक विरासत का पुनः सम्मान
इस आयोजन से क्षेत्र की जनता में महाराजा सुहेलदेव के प्रति गर्व और सम्मान की भावना बढ़ी है। यह स्मृति द्वार स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।