सैदपुर नगर पंचायत में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट: आकाश पाण्डेय।
सैदपुर। सैदपुर विधानसभा अंतर्गत सैदपुर नगर पंचायत में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ऐतिहासिक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर समाजसेवियों और भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आदरणीय सुनील सिंह जी रहे, जबकि महिला वक्ता काशी क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी पूनम मौर्या जी ने अपने संबोधन से कार्यक्रम को सारगर्भित बनाया। मंच संचालन का दायित्व जिलामंत्री संतोष चौहान जी ने कुशलतापूर्वक निभाया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव, ओंकार नाथ मिश्र, रजनीकांत पांडेय ‘रामबाबू’, तथा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, अंचल सिंह, अखिलेश मौर्या, अमित सिंह, सुमन कमलापुरी, अमला सोनकर और हरिनारायण पांडेय सहित नगर पंचायत के सम्मानित सभासद एवं अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जनमानस को जागरूक करना था, जिसे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाया गया।