सैदपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मेधावियों का बढ़ाया मान, टॉपर्स को मिला सम्मान और स्कॉलरशिप
सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 10 के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और स्कॉलरशिप चेक देकर किया गया सम्मानित; छात्रों को मेहनत और रुचि के क्षेत्र में करियर चुनने की दी सलाह।

रिपोर्ट: आकाश पाण्डेय (ब्यूरो गाजीपुर)
सैदपुर (गाजीपुर) : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने गुरुवार को तहसील सभागार में मेधा का सम्मान किया। सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 10 में टॉप करने वाले बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कॉलरशिप का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर गौतम जायसवाल एवं प्रिंसिपल शोभा सिंह ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का सम्मान किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कक्षा 10 के टॉपर शालिनी कुमारी (90.2%), दीपशिखा सिंह (87.4%), दिशा जायसवाल (83%), आकांक्षा प्रजापति (81%), तन्मय (80%), शाश्वत सिंह (82%), साक्षी सिंह (82%) को सम्मानित किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि कक्षा 10 में अच्छा अंक प्राप्त करने के बाद और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। जरूरी नहीं है कि डॉक्टरी एवं इंजीनियरिंग की ही पढ़ाई करें, जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी क्षेत्र में भविष्य बनाए। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की आपार संभावना है। उन्होंने कहा कि 11 एवं 12 की पढ़ाई अहम है। आगे उन्होंने कह की अवॉर्ड फंक्शन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी बच्चों हेतु स्कॉलरशिप की व्यवस्था किया जाना सराहनीय है। इस मौके पर तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार विश्राम यादव, आपूर्ति निरीक्षक, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रमेंद्र राय, नीलम सिंह, शशिकांत सिंह, संदीप सिंह, प्रेम आदि थे।