Ghazipur

सैदपुर में निकला भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर

 

सैदपुर (गाज़ीपुर)। आज सैदपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व सैदपुर के पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। यात्रा की शुरुआत टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय आत्मा राम पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामतेज पाण्डेय, पूर्व विधायक सुभाष पासी, पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के पुत्र एवं करमपुर हॉकी स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह, सैदपुर संगठन के पदाधिकारी रिंकू चौरसिया समेत नगर के कई देशप्रेमी मौजूद रहे।

यात्रा टाउन नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए तहसील के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति तक पहुंची, जहां माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया। पूरे मार्ग पर तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button