CrimeVaranasi

वाराणसी में कॉलोनाइजर की फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हत्या, चलती बाइक से गर्दन और कनपटी में मारी गोली

दिनदहाड़े कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

आरिफ़ अंसारी, वाराणसी

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम (42) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

चलती बाइक से फिल्मी अंदाज में फायरिंग

बदमाशों ने महेंद्र की बाइक को ओवरटेक कर पीछे से 3 गोलियां चलाईं। दो गोलियां उनकी कनपटी और गर्दन में लगीं जबकि तीसरी गोली बाइक में जा लगी। गोली लगते ही महेंद्र मौके पर गिर पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार

घटना के बाद मौके पर फैलाई दहशत

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। एक महिला ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने हथियार लहराकर उसे धमकाया और रिंग रोड की ओर भाग निकले। रास्ते में उन्होंने अन्य राहगीरों को भी डराया।

सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने घायल महेंद्र गौतम को मलदहिया स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुस्साहसी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप, आला अधिकारी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी क्राइम सरवणन टी, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और एडीसीपी वरुणा नीतू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे।
पुलिस ने आसपास के थानों और पीएसी की बटालियन को भी मौके पर बुलाया। कई टीम बनाकर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमशोने की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त की है। फुटेज से साफ है कि बदमाशों ने पूरी वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फ़ाइल फोटो..

हत्या के पीछे ज़मीनी विवाद की आशंका

प्रारंभिक जाँच में पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे जमीन विवाद या पुरानी रंजिश है।
महेंद्र का राजेश्वर वर्मा नामक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसने रुपये और चेक लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की थी। इसके अलावा, राजेश्वर के भाई ने महेंद्र के साथी को धमकी भी दी थी।

रंगदारी और पुराने विवाद भी आए सामने

कुछ महीने पहले महेंद्र ने मटरू राजभर पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पूर्व सभासद सुरेंद्र राजभर भी विवाद के चलते जेल जा चुका था और उसने महेंद्र को धमकी दी थी।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस सभी विवादों और दुश्मनी के पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जाँच में पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद या किसी पुरानी रंजिश का हाथ हो सकता है।

पुलिस उनसे जुड़े अन्य विवादों की भी कर रही है जांच

सूत्रों के अनुसार, महेंद्र गौतम का राजेश्वर वर्मा नाम के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राजेश्वर के भाई रामेश्वर वर्मा ने महेंद्र के साथ काम करने वाले रविंद्र राम को भी धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पर इसी महीने सारनाथ थाने में  मुकदमा दर्ज कियाया है।

चार महीने पहले उन्होंने मटरू राजभर पर रंगदारी का मुकदमा भी दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने के बाद मटरू ने पंचायत में महेंद्र से सुलह कर ली थी। वहीं, एक पूर्व सभासद सुरेंद्र राजभर भी महेंद्र गौतम से विवाद के चलते जेल जा चुका था। उसने महेंद्र को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

इसके अलावा, पुलिस उन अन्य विवादों की भी गहनता से जांच कर रही है, जिसमें महेंद्र गौतम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर इस वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button