VED International School के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा 2025 में रचा इतिहास
शत-प्रतिशत परिणाम के साथ छात्रों ने दिलाया विद्यालय को गौरव, मेधावियों को किया गया सम्मानित

आकाश पाण्डेय, गाज़ीपुर
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मंगलवार को घोषित दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणामों में वेद इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की। विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराते हुए जिले में अपनी साख और मजबूत की है।
बारहवीं में शुभम यादव ने किया टॉप, विज्ञान और वाणिज्य में दिखा कमाल
कक्षा 12वीं में
- शुभम सिंह यादव ने 88% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर बने।
- अमित कुमार ने 86% अंकों के साथ दूसरा स्थान
- कृष्णा कुमार व वाणिज्य संकाय की मानसी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 86% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विषयगत प्रदर्शन में भी छात्रों ने कमाल किया:
- भौतिक विज्ञान: अमित कुमार – 95 अंक
- रसायन विज्ञान: कृष्णा कुमार – 95 अंक
- गणित: अमित कुमार – 82 अंक
- जीवविज्ञान: प्रगति वर्मा – 93 अंक
- शारीरिक शिक्षा: शुभम सिंह यादव – 95 अंक
- अंग्रेजी: शुभम सिंह यादव – 94 अंक
- अर्थशास्त्र: मानसी त्रिपाठी – 94 अंक
- बिजनेस स्टडीज: मानसी त्रिपाठी – 92 अंक
दसवीं में वरद पांडेय टॉपर, विषयों में बेहतरीन अंक
कक्षा 10वीं में
- वरद पांडेय ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया
- अनुराग मौर्य ने 93% के साथ दूसरा
- हिमांशु ने 89% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दसवीं में विषयों के अनुसार टॉप प्रदर्शन:
- अंग्रेजी: वरद पांडेय – 96 अंक
- हिंदी: वरद पांडेय व कृष्णा – संयुक्त रूप से 97 अंक
- गणित: अनुराग मौर्य – 95 अंक
- विज्ञान: आराध्या यादव – 98 अंक
- सामाजिक विज्ञान: वरद पांडेय – 96 अंक
जी बी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
विद्यालय में हुआ मेधावियों का सम्मान
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्रों और अभिभावकों का आवागमन शुरू हो गया।
उप प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार पांडेय, महेश शुक्ला, आलोक कुशवाहा, अंजली सिंह और आकांक्षा जायसवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।
शिक्षकों और प्रबंधन ने दी बधाई
प्रधानाचार्या ऋचा श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को श्रेय देते हुए सभी को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उप प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने कहा, “यह सफलता हमारी टीम के सामूहिक प्रयास और छात्रों की कठोर मेहनत का परिणाम है। हम शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समर्पण को सर्वोपरि मानते हैं।”
प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय का परिणाम गत वर्षों की भांति इस बार भी शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और विद्यालय भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।
अवसर पर उपस्थित रहे
इस मौके पर शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अभय कुमार, अरविंद शुक्ला सहित विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।